फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
-जिले के विकास कार्यो पर की चर्चा
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने परिवारिजनों के साथ शिष्टाचार भेंट की। साथ ही जनपद के विकास कार्यों से संबंधित चर्चा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से हाथरस नहर से सिंचाई हेतु पूर्ण रूप से जलापूर्ति कराने, असन चैराहा फिरोजाबाद से रजाबली होते हुए जलेसर रोड को फोर लेन करवाने के संबंध में आदि विषयों की चर्चा की मुख्यमंत्री ने जल्द ही इनका निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।
Related Articles
मुख्यमंत्री ने जल्द ही जनपद भ्रमण कार्यक्रम का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष की धर्मपत्नी संगीता देवी, पुत्र नलिन प्रताप सिंह, पुत्री पलक सिंह ने मुख्यमंत्री को कांच से निर्मित राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट की।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न