फिरोजाबाद। अपना घर आश्रम में निवासरत प्रभुजनों के बीच जाकर भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने अपनी पत्नी शशी दिवाकर के साथ शादी की 24 वीं वर्षगांठ मनाई। इस दौरान उन्होंने प्रभुजियों के बीच केट काटा और उनको भोजन कराया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी अपना जन्म दिन या कोई खुशी का पर्व आश्रम में रहने वाले प्रभुजी के बीच आकर मनाये। आपको अलग ही आनंद की अनुभूति होगी। संस्था के अनिल लहरी ने सभी लोगों का आश्रम की पटिका पहना कर स्वागत किया।