फिरोजाबाद: भाजपा उत्तर मंडल के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
फिरोजाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष डाॅ सतीश दिवाकर ने उत्तर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को कबीर विद्या मंदिर शांति नगर जलेसर रोड पर मंडल अध्यक्ष लायक सिंह शंखवार एवं पूर्व अध्यक्ष केशव देव शंखवार ने उत्तर मंडल के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी कन्हैयालाल गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा प्राप्त हुए मंडल अध्यक्ष को दिशा निर्देशों का पालन करना है और सभी को साथ मिलकर चलना है। पार्टी के सभी कार्यक्रमों की गंभीरता से चिंता करनी है।
Related Articles
इस दौरान महामंत्री गेंदालाल राठौर, संतोष बघेल, मंडल उपाध्यक्ष मनोज दिवाकर, ठाकुर दिनेश जादौन, जय किशन शंखवार, सुरेंद्र राजपूत, अवधेश वाल्मीकि, अनिल गुप्ता, मंडल मंत्री निरंजना देवी, अमन शर्मा, राजकुमार राठौर, प्रवेश कुमार, रेनू देवी, सोनम बिधोलिया, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता योगेंद्र चैहान, अजय ओझा, सुनील बिधोलिया, पूर्व पार्षद राम खिलाड़ी वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न