फिरोजाबाद: भाजपाईयों ने पंचायत चैपाल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की व्याख्यान
फिरोजाबाद। सिरसागंज नगर के भावली शक्ति केंद्र पर आर डी कोल्ड स्टोरेज में बूथ अध्यक्ष अनुज राजपूत के संयोजन में ’विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल’ अभियान के अंतर्गत ’पंचायत चैपाल’ का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने शक्ति केंद्र के उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा, वंचितों को सम्मान दिलाने के क्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ प्लस मकान बनाए गए। घर-घर जल योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल मिला है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 51 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा कवरेज मिला है।
Related Articles
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 68 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना जमानत ऋण प्राप्त हुआ है। भारतीय संस्कृति और विरासत को विकास में बदलने के क्रम में अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक सहित प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों का विकास हुआ है। प्रसाद योजना के तहत सांस्कृतिक स्थलों के विकास में लगभग 1900 करोड़ का अंशदान दिलाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के तहत वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता, जवाबदेही को बढ़ावा दिया गया है।
पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व मे’ आर डी कोल्ड स्टोरेज पर ’एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधारोपण अभियान चलाया गया। ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पांच जून से पांच अगस्त तक संपूर्ण भारतवर्ष में चलाया जाना है। पंचायत चैपाल में राघवेंद्र सिंह पूर्व चेयरमेन, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, विपिन शिवहरे जिला मंत्री, ज्योति गुप्ता नगर अध्यक्ष, वीरू धाकरे, राजवीर सिंह, यशपाल यादव, महेश शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह , विजय तोमर, पंकज राजपूत, अजीत राजपूत, श्याम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न