फिरोजाबाद: भाकियू महासभा की गाड़ियों को टोल मुक्त किया जायें
-भारतीय किसान यूनियन महासभा ने टोल प्लाजा के मुख्य प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (महासभा) का एक प्रतिनिधि मंडल टोल प्लाजा टूंडला पर मुख्य प्रबंधक से मिला और एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें भाकियू महासभा की गाड़ियो को टोल मुक्त करने की मांग की गई है।
भाकियू महासभा के महानगर अध्यक्ष परशुराम लालवानी ने किया कहा कि भारतीय किसान यूनियन महासभा एक किसान हित में कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है। इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गीता भाटी है। संगठन के पदाधिकारी संगठन के कार्य से अक्सर टोल प्लाजा टूंडला, कठफोरी से होकर निकलते हैं। इस संगठन के प्रांतीय, जिला तथा महानगर के पदाधिकारियो की गाड़ी को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।
Related Articles
टोल प्रबंधक ने आश्वासन देते हुए कहा कि आपके पदाधिकारियो की गाड़ियों को टोल मुक्त रखा जाएगा। साथ ही कहा कि पदाधिकारियों की गाड़ी पर संगठन के नाम की पट्टिका लगावाएं तथा अपने संगठन का कार्ड अवश्य दिखाएं। इस बात पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुफीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू झा, जिला कोषाध्यक्ष अर्जेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष परशुराम लालवानी, नदीम सिद्दीकी, मुशीर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति