फिरोजाबाद: भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है-सुभाष चंद्र
फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी महांसघ द्वारा विकास भवन सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र त्रिपाठी परियोजना निदेशक ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। बाबा साहब आंबेडकर ने धर्म निरपेक्ष राष्ट्र की स्थापना भारतीय संविधान के अंतर्गत की है। भारतीय संविधान में सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किये है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि भारत का संविधान एक राष्ट्रीय ग्रंथ है, जिसे हमें अपने घरों में रख उसका अध्ययन करना चाहिए। संविधान हमें आजादी का एहसास कराता है। हमारा कर्तव्य है कि हम भारतीय संविधान के बारे में जन-जन को जानकारी दें। कार्यक्रम में नेत्रपाल सिंह, प्रदीप कुमार गौतम, धनराज सिंह, अनिल कुमार, कासिम अली, राजकुमार, प्रकाश चंद्र, मुलायम सिंह, रमेश चंद्र, संदीप दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा, मुकीम अहमद, नरेश बाबू, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ