फिरोजाबाद: भरत की तरह प्रेम और त्याग की भावना को अपनाना चाहिए-प्रणवपुरी महाराज
-सुहागनगरी में हनुमंती शैली में रामकथा की बह रही अमृत वर्षा
फिरोजाबाद। नगर में चल रही हनुमंती शैली में श्रीराम कथा में भरत मिलाप की लीला का वर्णन सुनकर भक्तगण भावविभोर हो गये। श्रीराम ने चरण पादुका देकर भरत को अयोध्या के लिए रवाना किया। भरत का प्रेम और त्याग संयुक्त परिवार सुखी परिवार का एक उदाहरण है।
पालीवाल हॉल में चल रही श्रीराम कथा में महाकाल पीठाधीश्वर प्रणवपुरी महाराज ने कहा कि भरत ने अपने भाई राम के लिए अपने राज्य, सुख और वैभव को छोड़ दिया और उन्हें वन से वापस लाने के लिए चल पड़े। भरत का प्रेम और त्याग हमें सिखाता है कि परिवार के लिए हमें अपने स्वार्थ को छोड़ देना चाहिए और एक दूसरे के लिए जीना चाहिए। हमें भी भरत की तरह अपने परिवार के लिए प्रेम और त्याग की भावना को अपनाना चाहिए।
Related Articles
महाराज श्री ने श्रद्धालुओं को भगवान राम की भक्ति और प्रेम की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर देवेंद्र शास्त्री, हनुमान प्रसाद गर्ग, कमलेश गर्ग, राजेश दुबे, देवब्रत पांडे, धीरेन्द्र भारद्वाज, भास्कर शर्मा, विकास गोयल, प्रवीन अग्रवाल, ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: अटल बिहारी वाजपेयी ने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया-जयवीर सिंह -
शिकोहाबाद: डीपीएस स्कूल के वार्षिकोत्सव में कवि, कलाकारों ने बांधा समां -
फिरोजाबाद: कांग्रेस ने हमेशा देश की सम्पन्ता, सम्मान और प्रगति के लियेे किया संघर्ष-रामनिवास यादव -
फिरोजाबाद: एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी में विद्यार्थी हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सांसद को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री के ओजस्वी विचारों को सुना