फिरोजाबाद: भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश
फिरोजाबाद। महत्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें एनएसएस की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो प्रियदर्शिनी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध कथन “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” के माध्यम से छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। एनएसएस की छात्रा खुशी गुप्ता, काम्या, सना, हिमानी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित भाषण प्रस्तुत कर अपने विचार व्यक्त किए। एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रिया, डॉ. निशा के मार्गदर्शन मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रो पूनम, डॉ. आकांक्षा यादव आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: भाईचारे के साथ मनाये होली का त्योहार- एसपी सिटी -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा अभियान का प्रतियोगिता के साथ हुआ समापन -
फिरोजाबाद: मोबाइल कोर्ट में दिव्यागंजनों की 45 शिकायतों का हुआ निस्तारण -
फिरोजाबाद: यादव महासभा ने यादव जी की लवस्टोरी फिल्म का किया विरोध -
फिरोजाबाद: सामौर बाबा महोत्सव स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण