फिरोजाबाद: भुजरिया विर्सजन महिला मेला नौ को
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन महोत्सव के पावन पर्व पर मेला कमेटी आदर्श नगर के तत्वाधान में भुजरिया विर्सजन महिला मेला आदर्श नगर में नौ अगस्त को दोहपर दो बजे से आयोजित किया जायेगा। मेले की सभी तैयारियाॅ पूर्ण कर लही गई है।
मेला कमेटी के मंत्री सत्यवीर गुप्ता ने बताया कि मेले का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर, ध्वजारोहण थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक मनीष असीजा करेंगे। मेले में विभिन्न प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
Related Articles
भुजरिय विसर्जन प्रतियोगिता संगठन सेवा समिति महिला शक्ति द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता, माथुर वैश्य शाखा सभा आदर्श नगर उत्तरांचल द्वारा माताप्रसाद कलावती देवी विद्यालय में कराई जायेगी। क्षेत्रीय वृद्वजनों का सम्मान प्रदीप गुप्ता लेवोरेट्रीज के सौजन्य से किया जायेगा। समस्त प्रतिभागियों को मेला स्थ्तान पर ही पुरस्कृत किया जायेगा।
इस दौरान अध्यक्ष केशवदेव चैसइया, प्रदीप गुप्ता कैलादेवी, विजय कुमार टाइगर, ईश्वर दयाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, रमेश चंद्र चंचल, उमेश चंद्र शर्मा, विनोद उपाध्याय, मधु सूदन गुप्ता, बृजमोहन दद्दू, विश्वनाथ गुप्ता, बबलू ठाकुर, प्रमोद गुप्ता छुन्नू आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: प्रत्येक डिलीवरी का रिकॉर्ड रखा जाए-सीएमओ -
फिरोजाबाद: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2.50 लाख रू. बरामद -
शिकोहाबाद: महिला क्रिकेटर ने स्पोर्ट्स मीट का किया उदघाटन -
फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग -
फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग