फिरोजाबाद: बिहार में भाजपा सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
-मिष्ठान वितरण कर, आतिशबाजी चलाकर मनाया जश्न
फिरोजाबाद। बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने जैन मंदिर चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया। वहीं मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, नगर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ंने बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचण्ड बहुमत मिलने पर जैन मंदिर चौराहे पर मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी चलाकर खुशी जताई।
Related Articles
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता ने फिर एक बार विकास की राह पर चलने वालों को ही अपना समर्थन दिया है। इस जीत का मजबूत संदेश पूरे देश में गया है। जनता सिर्फ वही नेतृत्व चाहती है, जो धरातल पर काम करे और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखे। महानगर जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये जीत विकास, सुशासन और जनता के भरोसे की जीत है।
बिहार की जनता ने ये साफ कर दिया है कि देश को बार-बार प्रयोग नहीं, बल्कि स्थिर और संकल्पबद्ध नेतृत्व चाहिए। इस दौरान रामनरेश कटरा, बीएल वर्मा, राजकुमार छिब्बर, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता काल,ू आकाश गुप्ता, डॉ एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डॉ अमित गुप्ता, अनुपम शर्मा, बीएल वर्मा, सत्यवीर गुप्ता, प्रमोद राजोरिया, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ