फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा ने एक हजार दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव
फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम शिविर कार्यालय रामलीला ग्राउंड धनतेरस के पावन पर्व पर एक हजार दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। उसके पश्चात भगवान का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि इस पावन पर्व पर हम सभी को मिलजुल कर प्रभु की आराधना करनी चाहिए, तथा उसने बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा, प्रदीप शर्मा गुड्डा, लवली मिश्रा, लक्ष्मी उपाध्याय, नीमा उपाध्याय, दिनेश वशिष्ठ, विकास दुबे, लक्ष्मण तिवारी, संजय पाराशर, लंकेश, सुनील वशिष्ठ, रामा शर्मा, अनिल शर्मा, सक्षम कौशिक, राघवेंद्र शर्मा टैनी, संजय प्रताप सिंह शर्मा, आशीष दीक्षित, तरुण उपाध्याय, अश्वनी शर्मा, कमलेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, विकास लहरी, रीना शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, मुक्ति शर्मा, महेश चंद शर्मा छिंगा, राकेश राजोरिया आदि लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन