फिरोजाबाद: बुलट, बाइकों से स्टंटबाजी करने वाले आधा दर्जन दबोचे
फिरोजाबाद। शहर में बुलेट और मोटर साइकिलों से स्टंट बाजी करने वाले आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक शहर के अलग-अलग इलाकों में बुलेट और बाइक से तेज आवाज, स्टंट तथा अव्यवस्थित तरीके से वाहन चलाकर आमजन में दहशत फैला रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पकड़े गये युवकों में प्रशांत रेपुरा रोड, अंकित रानी नगर, सचिन भीम नगर, मयंक शर्मा महाविद्या कॉलोनी गोविंद आश्रम मथुरा, सैंकी राठौर नई बस्ती, सत्यम सांती रोड हैं।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं