फिरोजाबाद: चलों बुलावा आया है माता ने बुलाया है.........
घर-घर हुई आदिशक्ति के दूूसरे स्वरूप मां ब्रहमचारणी की आराधना
फिरोजाबाद। नगर में नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। शहर, ग्रामीण क्षेत्रों के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। देवी पांडालों, घरों में आदिशक्ति के दूसरे स्वरूप मां ब्रहमचारणी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में गूंजे मां भगवती के जयकारें।
सुहागनगरी में शारदीय नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन शहर के प्रमुख मंदिर राजराजेश्वरी मां कैला देवी मंदिर, उसायनी स्थित मां बैष्णों देवी धाम में मंगलवार को भोर होते ही मंगला दर्शनों के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु भजनों पर नृत्य कर थिरक रहे थे। मंगला दर्शन कर भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मंदिर कमेटी ने व्यापक व्यवस्था की गई थी।
Related Articles
शहर के प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात थे। पांडालों, घरों में आदिशक्ति के दूसरे स्वरूप मां ब्रहमचारणी की आराधना की गई। पथवारी माता मंदिर सुहाग नगर, चैरासी घंटा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, काली देवी मंदिर जलेसर रोड सहित आदि मंदिरों में मां भगवती की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों सुबह से शाम तक भक्तो का तांता लगा रहा। पूजा अर्चना के बाद मन्नौतियां मांगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन, जाम से मुक्ति दिलाने की मांग -
फिरोजाबाद: होली पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स लगाने की मांग -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने रोडवेज एआरएम को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने मोबाइल व्यापारी की राशि कराई वापिस