फिरोजाबाद: चरस की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक किलो चरस बरामद
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में मादक पदार्थ विक्रेताओं के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में थाना रामगढ़ पुलिस ने एक विक्रेता को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक किलो 66 ग्राम चरस बरामद हुई है। जिसकी कीमत लाखों रू. बताई गई है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रामगढ प्रभारी संजीव दुबे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक चरस विक्रेता इलाके में घुमकर चरस की बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने छापा मारकर मनीष पुत्र ध्यानपाल सिंह निवासी हसमत नगर थाना रामगढ को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 66 ग्राम चरस मिली। मनीष के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में मादक पदार्थ संबंधी दस मुकदमें विचाराधीन है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं