फिरोजाबाद: छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
-भावुक ताइक्वांडो एकेडमी व जायंट्स ग्रुप ग्लास सिटी ने लगाया शिविर
फिरोजाबाद। सेवा सप्ताह के तहत जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ग्लास सिटी एवं भावुक ताइक्वांडो एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में महावीर नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकी गुर सिखाए गए।
Related Articles
प्रशिक्षक भावुक यादव ने छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा न केवल शारीरिक सुरक्षा के लिए, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी जरूरी है। शिविर के दौरान छात्राओं ने न केवल आत्मरक्षा के व्यावहारिक अभ्यास किए, बल्कि इसके महत्व को भी समझा। जायंट्स ग्रुप ग्लास सिटी के अध्यक्ष दिनेश राजा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज में सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है और ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। जानवी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज पहली बार मुझे आत्मरक्षा के इतने आसान और असरदार तरीके सीखने को मिले। महक शर्मा ने बताया कि यह शिविर बहुत उपयोगी रहा और इससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। इसाना जैन ने कहा कि यह सिर्फ ताइक्वांडो नहीं था, बल्कि आत्मबल बढ़ाने का प्रशिक्षण था। अपूर्वा ने कहा कि यह अनुभव प्रेरणादायक रहा। कनक ने बताया कि वह आत्मरक्षा के महत्व को अब सही मायनों में समझ पाई हैं। शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: पढ़ाई के साथ-साथ खेल के माध्यम से अपना कैरियर बना सकते हैं-सोनम यादव -
फिरोजाबाद: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने विश्वकप जीतकर बढाया देश का गौरव -
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव -
फिरोजाबाद में कल से रूकेंगी मुरी एक्सप्रेस -
शिकोहाबाद: अंतर महाविद्यालययीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में आरपीएस कालेज आगरा की टीम रही विजेता