फिरोजाबाद: छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर, लोगों को विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लेबर कॉलोनी में स्कूली छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को विधिक अधिकारों और लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
प्राधिकरण सचिव अतुल चौधरी के निर्देशानुसार पराविधिक स्वयंसेविका एवं समाजसेविका कल्पना राजौरिया ने छात्राओं और महिलाओं को विधिक सेवा दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य आम जनता को न्यायिक सहायता, उनके अधिकारों और कानूनी उपायों के प्रति जागरूक करना है, ताकि हर व्यक्ति को सस्ता और त्वरित न्याय मिल सके।
Related Articles
उन्होंने आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत की जानकारी देते हुए बताया कि बिजली, पानी, बैंक, बीमा, पारिवारिक विवाद, दुर्घटना मुआवजा और चालान जैसे मामलों का समाधान समझौते के माध्यम से लोक अदालत में कराया जा सकता है। रैली में बच्चों ने नारे लगाकर न्याय के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति