फिरोजाबाद: दबंगों ने किया शमशान जाने वाले रास्ते पर कब्जा
-भाकियू हलधर ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय हलधर किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त से मिला। दबंगो ने शमशान को जाने वाले रास्ते पर जबरन कब्जा कर लिया है। शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
यूनियन के मंडल सचिव शिवम कुमार ने नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नगर निगम के वार्ड
नं. 21 के लालपुर में बी-पैक्स समिति दीदामई के बराबर से शमशान तक जाने वाले रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत के बाद भी रास्ता कब्जा मुक्त नहीं हुआ है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Related Articles
उन्होने नगर निगम के अधिकारियों से रास्ते को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो ंमें मुकेश कुमार, श्रीकृष्ण, दिनेश, निखिल, श्रीपाल, उपेंद्र कुमार, प्रवीन, अमन, गोपाल, अरविंद, विद्याराम, संजू आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति