फिरोजाबाद: दादा बनारसी दास चतुर्वेदी के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन किये जाने की मांग
फिरोजाबाद। प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी के नाम पर हिंदी भवन बनाए जाने के लिए भूमि आवंटन बैंदी ग्राम सभा में प्रार्थना पत्र दिया है। ट्रस्ट के प्रबंध सचिव कृष्ण कुमार कनक ने बताया कि इस भवन के निर्माण में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेज दिया है। इस दौरान पूरन चंद गुप्ता, डॉ. श्याम सनेही लाल शर्मा, अभिषेक मित्तल क्रांति, प्रवीन पांडेय, मृदुल माधव पाराशर, मनोज सिकरवार, योगेंद्र शर्मा, प्रवल प्रशांत, आकाश यादव, रजत यादव, राजू मित्तल, अंशुल अग्रवाल, पीयूष बंसल, संजेश नारायण शर्मा, जितेंद्र कठेरिया आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं