फिरोजाबाद: दहेज में दस लाख न मिलने पर पति ने चुपके रचाई दूसरी शादी
-पहली पत्नी को मायके छोडकर की शादी, रिपोर्ट दर्ज
फिरोजाबाद। पति की दुर्घटना में मृत्यु के बाद परिजन ने महिला की सहमति से देवर से शादी करा दी। कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे जबरन मायके छोड़ दिया। अब पति ने दूसरी शादी कर ली है। विवाहिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना लाइनपार के गुदाऊ की ठार कठेंगर निवासी बीनू ने शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी शादी 24 फरवरी 2019 को सतेंद्र सिंह निवासी मुहल्ला बाह पिनाहट देहात गोपाल सागर कुआं के पास थाना-पिनाहट आगरा के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटी हुई। 15 नवंबर 2020 को सड़क दुर्घटना में बीनू के पति सतेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई थी।
Related Articles
इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष ने आपसी सहमति से 22 अप्रैल 2022 को देवर वीरेंद्र सिंह से दूसरी शादी करा दी। लेकिन शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। धमकाते थे कि उसकी दूसरी जगह शादी करते तो दहेज में 10 लाख मिलते। तू अब 10 लाख रुपये लेकर आ नहीं तो जान से मार देंगे। 10 फरवरी 2024 को ससुराल वाले जबरन मायके छोड़ गए। इस पर पीड़िता ने 11 मार्च 2024 को घरेलू हिंसा की प्राथमिकी दर्ज कराई।
मामला कोर्ट में चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि 24 नवंबर को वीरेंद्र ने दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। थानाध्यक्ष रमित आर्या ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मामले में पति और ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन