फिरोजाबाद: दलितों, गरीबों के मसीहा थे बाबा साहब आंबेडकर-धनराज कुमार
-विकास भवन प्रांगण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब को दी श्रंद्वाजली
फिरोजाबाद। डॉ भीमराव आंबेडकर के 69 वें परिनिर्वाण दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्वांजली अर्पित कर उनके बताए गये रास्ते पर चलने का अनुसरण किया।
विकास भवन सभागार मेें आयोजित कार्यक्रम में अर्थ एवं संख्याधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि बाबा साहब अरंबेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना की है। हमें उनके बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। धनराज कुमार अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि बाबा साहब दलितों एवं गरीबों के मसीहा थे। उनके द्वारा समाज में व्याप्त बुराईयों को समाप्त करने के लिए अनेकों आंदोलन चलाये। उनके आंदोलन की बजह से देश में समता, बन्धुता एवं भाईचारा पैदा हुआ है।
Related Articles
आयोजनकर्ता प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि समानता, न्याय और मानवता के सिद्धांतों पर अडिग रहकर संविधान की मर्यादा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज के हर कमजोर, वंचित और हाशिए पर पड़े व्यक्ति की हर संभव मदद करे। इस मौके पर मुलायम सिंह, प्रकाश चंद्र, राजकुमार, जगवीर सिंह, इंसाफ अली, जितेन्द्र कुमार, डीपी सिंह, रजनेश कुमार, कासिम अली, रमेश शाक्य, अनिल कुमार, रोहित कुमार, महेन्द्र सिंह, मोती सिंह आदि ने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन