फिरोजाबाद: दस दिवसीय श्रीराम कथा 23 से
-महाकाल पीठाधीश्वर प्रणवपुरी महाराज हनुमंत शैली में करेंगें श्रीराम कथा वाचन
फिरोजाबाद। नगर में दस दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 23 दिसम्बर से पॉलीवाल हॉल में किया गया है। कथा का वाचन उज्जैन महाकाल पीठाधीश्वर प्रणवपुरी महाराज हनुमंत शैली में करेंगें।
अशोक सिंघल वात्सल्य विद्यापीठ कोटला, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कृत भारती परिवार के संयुक्त तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 10 दिवसीय दिव्य कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन 23 से 31 दिसंबर तक पालीवाल हॉल में किया जायेगा। जिसमें नित्यप्रति प्रातः 10 बजे से श्रीराम महायज्ञ का आयोजन वात्सल्य विद्यापीठ कोटला एवं गंगेश्वर संस्कृत महाविद्यालय शिकोहाबाद के ब्रम्हचारी छात्रों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में किया जायेगा।
Related Articles
पालीवाल ऑडिटोरियम में श्रीमद रामचारित मानस का सश्वर पाठ प्रतिदिन होगा। होगा। उज्जैन महाकाल के पीठाधीश्वर प्रणवपुरी महाराज द्वारा हनुमन्ति शैली में दिव्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा का वाचन करेंगे। कथा के मुख्य यजमान हनुमान प्रसाद गर्ग, कमलेश गर्ग, यजमान गौरव गोयल, प्राची गोयल है।
समाजसेवी ओंकारनाथ विज अपनी धर्मपत्नी की पुण्य स्मृति में कार्यक्रम होगा। वार्ता के दौरान देवेंद्र शास्त्री, अनिल उपाध्याय, धर्मेन्द्र नाथ शर्मा, राजेश दुबे, अनूप चंद्र जैन एड, देवब्रत पांडेय, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं