फिरोजाबाद: दस हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली से घायल
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाश प्रतापपुर रोड किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करना शुरू कर दिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जबाबी कार्यवाही दस हजार के इनामी बदमाश कमल उर्फ संजय उर्फ राकेश पुत्र चरन सिंह निवासी गांव मंगली थाना रिजोर एटा हॉल निवासी गीता एन्क्लेब उत्तम नगर दिल्ली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने पकड़कर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के पास से एक तमंचा कारतूस, चार चाबी के गुच्छा और एक बिना नम्बर की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस ने उसके ऊपर दस हजार का इनाम घोषित है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं