फिरोजाबाद: दाऊदयाल महाविद्यालय में छात्राओ ंने पटेल के जीवन पर डाला प्रकाश
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा शास्त्र विभाग की एमए की 20 छात्राओं ने भाग लिया।
रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर छात्राओं ने कहा कि पटेल की जयंती पूरे भारत में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और अपने नेतृत्व के कारण सरदार कहलाए। पटेल ने 1947 से 1950 तक भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में कार्य किया और देश को एक नई दिशा दी।
Related Articles
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेनू वर्मा ने छात्राओ का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति जीवन को अत्यधिक गंभीरता से लेता है, उसे तुच्छ जीवन जीने के लिए तैयार रहना चाहिए। सुख-दुख तो सामान्य रूप से स्वीकार कर लेने वाला ही जीवन का आनंद ले पता है। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो विनीता गुप्ता के निर्देशन एवं संचालन दीक्षित ने किया। इस दौरान शालिनी गुप्ता, डॉ अंजना गौतम, प्रियंका अरेले आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ