फिरोजाबाद: देव दीपावली पर मंदिरों में सजी दीपमालिका
-5100 दीपकों से हुई महाआरती, दूधिया रोशनी से जगमगाएं मंदिर
फिरोजाबाद। देव दीपावली पर नगर के मंदिरों में दीप मालिका सजाई गई। राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, सिद्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 5100 दीपकों से दीपमालिका सजाई गई। मंदिर प्रांगण दूधिया रोशनी से जगमगा रहा था।
सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा बुधवार को राजराजेश्वरी केला देवी मंदिर, सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर हनुमानगढ़ में रंगोली एवं भव्य दीपमालिका सजाई गई। इस दौरान भक्तों 5100 दीपकों से महाआरती की। मंदिर प्रांगण में रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी से जगमगा रहा था। ऐसा लग रहा था कि आज अयोध्या में श्रीराम का आगमन हुआ है।
Related Articles
महंत जगजीवन राम इंदु गुरू जी, हरि दत्त पंत ने बताया दीप दीपावली देवताओं की दीपावली का एक भव्य समारोह है, जो की कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंघल, संदीप बंसल, अंशु अग्रवाल, जैन विवेक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, उदित अग्रवाल, क्रशांक मिश्रा, विष्णु, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया पार्षद, कार्तिक अग्रवाल, महिला मंडल अंजू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, सरला अग्रवाल, तोशी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, जानवी अग्रवाल, वंशिका, काव्या, मानसी आदि भक्तगण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति