फिरोजाबाद: धूमधाम से मनाई गई महर्षि बाल्मीकि की जयंती
-महापौर ने अधिकारियों संग महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में रामायण के रचेयिता महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके अनुयायियों और सामाजिक संगठनों द्वारा नगर निगम परिसर स्थित महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
मंगलवार को महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त ऋषिराज ने निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों संग महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उनके अनुयारियों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपसभापति विजय शर्मा, पार्षद प्रमोद राजौरिया, योगेश सरन, राजुल सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
वहीं कांग्रेसियों द्वारा महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि आदि कवि वाल्मीकि ने रामायण की रचना करके सम्पूर्ण मानव जाति को कल्याण का मार्ग दर्शाया। लोगो को रिश्तो की मर्यादाओं का बोध हुआ और वें एक अनुशाषित जीवन जीने को सक्षम हुये। इस दौरान राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, बाबूराम निशंक, सुरेश चन्द्र कौशल, गुलाब सिंह चौहान, सतीश चंद्र अग्रवाल नेताजी, अजय यादव, धर्मेन्द्र यादव, लक्ष्मी प्रकाश गुप्ता, नवेद आलम, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति