फिरोजाबाद: धूमधाम से निकलेगी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा आठ को
फिरोजाबाद। हिंदुत्व रक्षिणी पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्मोत्सव पर एक भव्य शोभायात्रा आठ जून को निकाली जायेगी। शोभायात्रा मे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल रहेंगे।
अखिल भारतीय पाल बघेल, धनगर महासभा के तत्वाधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन कल्याण समिति द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा आठ जून को शाम पांच बजे गांधी पार्क से निकाली जायेगी। शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल एवं विशिष्ट अतिथि प्रेमपाल धनगर विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा। शोभायात्रा में ऊँट सवारी, दो दर्जन झांकिया के अलावा बैंडबाजे आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
Related Articles
शोभायात्रा में महापौर कामिनी राठौर, एटा विधायक विपिन लोधी, खैरागढ़ विधायक भगवान् सिंह कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख टूंडला सतेंद्र धनगर आदि रहेंगे। प्रेस वार्ता मे देवेंद्र बघेल पूर्व प्रधान, होरीलाल, शोभायात्रा अध्यक्ष रुपेन्द् बघेल छोटू, पुष्पेंद्र बघेल पिंकी, दिनेश, सावी, नरेंद्र पाल, सूरज पाल, रणबीर सिंह, राष्ट्रप्रकाश, अवधेश सिंह, राजेश, प्रमोद पाल, सर्वेश, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार बघेल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न