फिरोजाबाद: डीएम, एसएसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं
फिरोजाबाद। शनिवार को डीएम, एसएसपी ने ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि नमाज के दौरान आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। जिलाधिकारी रमेश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने गांधी पार्क स्थित ईदगाह मैदान का निरीक्षण करते हुए कहा कि ईद और अलविदा जुमे के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएं। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएंगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: जैन मुनि अनुप्रेक्षा सागर महाराज ने ली समाधि -
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: शादी न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, खुद पुलिस को दी सूचना -
फिरोजाबाद: एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन -
फिरोजाबाद: फील्ड ट्रेनरों को कराया जनगणना का अभ्यास -
फिरोजाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.80 लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण