फिरोजाबाद: डीएम ने चंद्रवार किला, दतौंजी वन केंद्र का किया निरीक्षण
सिरसा नदी तटबंध चौड़े कर 1100 पौधारोपण, चंद्रवार किले और दतौंजी नगर वन केंद्र को संरक्षित कर पर्यटन बढ़ाने की पहल
-रूपसपुर सिरसानदी के तटबंधों को चैड़ाकर रोपे जाएंगे 1100 पौधे
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई स्थलों का दौरा किया। उन्होंने विकास खंड शिकोहाबाद के ग्राम रूपसपुर में सिरसा नदी का निरीक्षण किया। नदी की कुल लंबाई 1960 मीटर है। तटबंधों पर करीब 1100 गड्ढे खोदे गए हैं। जिस पर पौधे रोपे जायेंगे।
Related Articles
जिलाधिकारी ने नदी की चैड़ाई 20 मीटर से घटाकर 15 मीटर करने और तटबंधों को चैड़ा करने के निर्देश दिए। इससे वृक्षारोपण के लिए लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। डीएम ने ऐतिहासिक चंद्रवार किले का भी निरीक्षण किया। यह किला चंद्रसेन के पुत्र चंद्रपाल द्वारा बनवाया गया था। वर्तमान में खंडहर की स्थिति में होने के बावजूद किले में प्राचीन कलाकारी देखने को मिलती है। फिरोजाबाद और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं।
जिलाधिकारी ने किले तक पहुंच मार्ग को सुगम बनाने और पुरातत्व विभाग से इमारत के संरक्षण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने दतौंजी नगर वन केंद्र का भी निरीक्षण किया। वन केंद्र में साफ-सफाई, पौधों की स्थिति और पर्यावरण गतिविधियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि वन केंद्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस मौके पर सीडीओ शत्रोेहन वैश्य, डीएफओ विकास नायक, परियोेजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, एसडीएम शिकोहाबाद व सदर फिरोजाबाद इत्यादि उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: शिविर में 783 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण -
फिरोजाबाद: 70 वर्ष से अधिक आयु के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कल चलेगा पखवाडा -
फिरोजाबाद: जिला अस्पताल में स्पेशल व्याख्यान का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: माताऐं शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कराएं स्तनपान-प्राचार्य -
फिरोजाबाद: डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम को सफल बनाने को आगे आए केमिस्ट -
फिरोजाबाद: पुलिस कर्मियों को मानसिक रोग तनाव मुक्त रहने के बताए उपाय