फिरोजाबाद: डीएम ने कपावली का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से किया संवाद
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नैपई के मजरा कपावली का दौरा किया। जहां पर उन्होने ग्राम प्रधान के साथ ग्राम वासियों से वार्ता कर यहां पर स्थित सात हैक्टेयर में फैली झील को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने पर विचार किया। जिलाधिकारी रमेंश रंजन ग्रामवासियों से कहा कि आने वाले समय मे यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर एक अलग पहचान स्थापित करेगा। आपके लिए आने वाले समय में एक बेहतर रोजगार की सम्भावनाऐं भी यहां पैदा हांेगी। डीएम ग्राम पचवान के क्षेत्र हुसैनपुर बैंदी में पहुंचे। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फैज-1 के अंतर्गज जो भी जमीन शेष है, उसका अधिग्रहण शीघ्र ही किया जाए, जिससे यहां पर आवासीय कॉलोनी विकसित की जा सके। यहां पर एक मजबूत आधारभूत संरचना विकसित कर गांव वासियों को भी इसका लाभ मिल सकें। इस दौरान नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, तहसीलदार व लेखपाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं