फिरोजाबाद: डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर हुई कार्यशाला
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और नारी जागरण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्री राजाराम माथुर वैश्य धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और साइबर सुरक्षा पर विशेष चर्चा की गई।
विशेषज्ञ हृद्यमोहन जैन ने बताया कि बैंक कभी भी फोन या मैसेज से अकाउंट डिटेल या ओटीपी नहीं मांगते। उन्होंने लोगों को ऐसी कॉल्स को नजरअंदाज करने और साइबर हेल्पलाइन को सूचित करने की सलाह दी। गौरव सिंह ने डिजिटल भुगतान के फायदों और जोखिमों पर प्रकाश डाला।
Related Articles
उन्होंने केवल भरोसेमंद ऐप्स और अधिकृत चैनलों से लेनदेन करने की सलाह दी। दीपक चैबे ने मजबूत पासवर्ड के उपयोग और सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग न करने का सुझाव दिया। साइबर क्राइम थाना फिरोजाबाद के पुलिस निरीक्षक रमेश सिंह यादव और उनकी टीम ने फर्जी कस्टमर केयर नंबर और नकली क्यूआर कोड से होने वाली धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का उल्लेख किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बैंक उपभोक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सचिव कौशल किशोर शर्मा ने किया। कार्यक्रम में राजेश राज, हुमैरा खान, सुभाष कुशवाह, मुकेश (इंजीनियर) और चंद्रशेखर जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न