फिरोजाबाद: दीपावली आनंद मेला आज, धार्मिक लीलाओं का होगा मंचन
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा दीपावली आनंद महोत्सव मेले का आयोजन 25 अक्टूबर को तिलक इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया जायेगा। जिसमें वैष्णवी कला मंच के प्रख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी।
कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश यादव, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली आनंद मेले में भारतीय संस्कृति की बौछार वैष्णवी कला मंच के प्रख्यात कलाकारों द्वारा सतयुग से कलयुग की यात्रा, रक्तबीज वध, बाके बिहारी के अनुपम दर्शन, राधा कृष्ण लीला, गोवर्धन लीला, सीता स्वयंवर, परशुराम संवाद, द्रौपदी चीरहरण लीला का मंचन किया जायेगा।
Related Articles
कवि यशपाल यश के नेतृत्व में हास्य व्यंग्य के कवि राम राहुल, पंकज टूटपड़े सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक व सनातनीय सांस्कृतिक मंचीय प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र गिर्राज महाराज की विराट झांकी रहेगी। महोत्सव में झूले, स्वदेशी उत्पादों के स्टाल, विभिन्न प्रकार के खान पान के स्टाल भी रहेंगे। आतिशबाजी मेले का आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम का शुभाम्भ मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, दीप प्रज्वलन किशन बंसल, जितेंद्र यादव, उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल करेंगे। इसके अलावा नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, उमाशंकर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, संजय प्रकाश मित्तल, डॉ. मयंक भटनागर, रोहित सिकरवार सहित पूर्व सरकार के राज्यमंत्री विवेक अग्रवाल उपस्थिति रहेंगे।
वार्ता में शैलेश अग्रवाल, उद्देश्य तिवारी, शिवाकांत पलिया, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, रविन्द्र बंसत, प्रवीन अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, दीपक गुप्ता उर्फ कालू, रमेश बंसल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, मंयक सारस्वत, उमेश गुप्ता, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: प्रत्येक डिलीवरी का रिकॉर्ड रखा जाए-सीएमओ -
फिरोजाबाद: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2.50 लाख रू. बरामद -
शिकोहाबाद: महिला क्रिकेटर ने स्पोर्ट्स मीट का किया उदघाटन -
फिरोजाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग -
फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग