फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों की कराई काॅउसलिंग, अभिभावकों को किया जागरूक
फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देशन व खण्ड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद विजय सिंह की अध्यक्षता में कंपोजिट विद्यालय नूरपुर शिकोहाबाद में न्याय पंचायत लाभोआ के परिषदीय विद्यालयों में अध्यययनरत दिव्यांग बच्चों की कॉउंसलिंग कराई गई।
स्पेशल एजुकेटर्स स्नेहलता, अनामिका शर्मा, नवीन कुमार, मृदुल किशोर झा और रेखा पाल इंचार्ज प्रधानाचार्य ने अभिवावकों को दिव्यांगता और उसके कारणों के विषय में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक सोच रखें और दिव्यांगों को किसी से कम न समझें। इनकी भी कुछ जरूरतें है इनकी भी भावनाएं होती है। दिव्यांग बच्चों को विभिन्न कैम्पों में भेजकर दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाये जा रहे है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाई होली -
फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय सेमिनार का हुआ आयोजन -
फिरोजाबाद: छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित -
शिकोहाबाद: बीबीए के छात्र-छात्राओं ने मनाया होलिकोत्सव