फिरोजाबाद: दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद व संस्कृति प्रतियोगिताऐं हुई। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।
प्राथमिक विद्यालय विदरखा, शिकोहाबाद में दिव्यांग बच्चों के लिए चित्रकला, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें 53 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी शिकोहाबाद विजय सिंह, खंड शिक्षाधिकारी खैरगढ़ सुधीर गुप्ता ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
Related Articles
संचालन संजीव यादव व्यायाम शिक्षक ने किया। इस दौरान अजय कुमार पांडेयजिला समन्वयक (समेकित शिक्षा), स्पेशल ऐजुकेटर्स नवीन चतुर्वेदी, प्रद्युम्न शर्मा, सुरेश यादव, शादाब अली, शिवेंद्र कुमार, अनामिका शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहन किया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति