फिरोजाबाद: दिव्यांगजन सहायक उपकरण पाकर हुए खुश
-महिला शक्ति ने महिला को वाॅकर एवं वृद्व को व्हील चेयर की प्रदान
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा केएस चेरिटेबल हॉस्पीटल में दिव्यांग महिला को वाॅकर एवं वृद्व को व्हील चेयर प्रदान की। दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण पाकर महिला शक्ति की सदस्यों का आभार प्रकट किया।
अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को आवश्यक उपकरण देने का उद्देश्य व्यक्तिगत सशक्तिकरण, आत्मविश्वास में वृद्धि एवं संतोषजनक जीवन जीने के लिए हैं। जिससे वे समाज के सक्रिय और सहायक सदस्य बन सकें।
Related Articles
प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग, वित् निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की डॉ एकता गुप्ता के निवेदन पर नगला खार निवासी दिव्यांग महिला एवं वृद्ध को वाॅकर व व्हील चेयर प्रदान की गई।
इस दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजोरिया, डिंपल गुप्ता, नीता गुप्ता, वर्तिका जैन, ऊषा पाराशर, रेखा यादव, लवली तैलंग, गौरी बंसल, अनुपमा जैन, नमृता, आशा, गुंजन, रेनू, सोनिया आदि मौजूद रही।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न