फिरोजाबाद: दिव्यांजनों को बांटे गर्म वस़्त्र
फिरोजाबाद। नारायण दिव्यंग सेवा समिति का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें 150 दिव्यागजनों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म जर्सी, स्वेटर आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा सबसे सच्ची सेवा है। अन्य संस्थाओं को उनकी सेवा के लिए आगे आना चाहिए। गर्म वस्त्र पाकर दिव्यांगजन खुश हो गये। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा की समिति दिव्यांगजनों की हर समस्या का हल कराएगी। शीघ्र ही दिव्यांगजनों के लिए रोजगार करने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खुलवाया जाएगा। इस अवसर पर एसएससी अग्रवाल, अनुपम शर्मा, बबलू राठौर, रामकुमार प्रजापति, हिमांशु बंसल, डॉ गौरव कुमार, जितेश एड, उमेश राठौर, कमल सिंह, दिनेश चंद्र राठौर, रविकांत, विनोद, नीरज शर्मा, विकास गुप्ता, राजेश दुबे, नैना, प्रियंका, राजेश कुमार राठौर, निखिल आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं