फिरोजाबाद: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
-तीन बच्चों का पिता था मृतक, परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहरा गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव सोथरा चैराहा निवासी नवीन कुमार (45) पुत्र राम सिंह बुधवार को बाइक द्वारा कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह करहरा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक सवार युवक मामूली रूप से चोटिल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
Related Articles
सूचना पर सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल नवीन कुमार को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उनका रोकृरोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काम से गए थे कि तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
इंस्पेक्टर थाना सिरसागंज का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: पढ़ाई के साथ-साथ खेल के माध्यम से अपना कैरियर बना सकते हैं-सोनम यादव -
फिरोजाबाद: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने विश्वकप जीतकर बढाया देश का गौरव -
शिकोहाबाद: अंतर महाविद्यालययीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में आरपीएस कालेज आगरा की टीम रही विजेता -
फिरोजाबाद: सीनियर वॉलीबॉल बालक वर्ग में सैलई और जूनियर में एस.आर.के की टीम रही विजेता -
फिरोजाबाद: चार जनवरी से होगी ऑल इंडिया महिला-पुरुष किकेट चौम्पियन शिप -
फिरोजाबाद: दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम