फिरोजाबाद: दो चरस विक्रेता गिरफ्तार, लाखों रू. का चरस बरामद
फिरोजाबाद। नगर में मादक पदार्थ विक्रेताओं के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में पुलिस ने छापा मारकर दो चरस विक्रेता को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक किलो 359 ग्राम चरस बरामद हुई है। जिसकी कीमत लाखों रू. बताई गई है। सीओ सदर चंचल त्यागी के निर्देशन में थाना लाइनपार प्रभारी रमित कुमार आर्य पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर बाजिदपुर अंडरपास से चरस की बिक्री कर रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चरस की बिक्री कर रहे शहवान पुत्र असीन, शाहरूख पुत्र कल्लू निवासीगण चिश्ती नगर थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से एक किलो 359 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह काफी समय से बाहर से चरस लगाकर नगर क्षेत्र में ऊचें दामों पर बेचने का कार्य कर रहे थे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं