फिरोजाबाद: दो दर्जन बैटरियों सहित गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में थाना नारखी पुलिस ने सर्विलांस एसओजी टीम के साथ छापा मारकर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 24 बैटरी, एक कार बरामद हुई है।
थानाध्यक्ष नारखी राकेश कुमार गिरी, एसओजी सर्विलांस प्रभारी प्रेमशंकर पांडे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि तीन चोर आगरा से चुराई गई बैटरियों को बेचने की फिराक में जा रहे है। पुलिस टीम ने छापा मारकर कृष्ण कुमार पुत्र हरिमोहन निवासी नगला बेरी थाना पचोखरा, अवनीत पुत्र विनोद कुमार निवासी पलियादोयम थाना जसराना, बृजेश पुत्र पदम सिंह निवासी तुलसी चबूतरा गोबर चौकी ताजगंज आगरा को जौधरी रोड रूधऊ की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से 24 बैटरी, एक लोडिंग कार बरामद हुई है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं