फिरोजाबाद: दो दिवसीय जैन एकता सम्मेलन अयोध्या में होगा, तैयारियां शुरू
-दिगम्बर जैन महासमिति उ.प्र. उत्तरांचल की बैठक में हुई चर्चा
फिरोजाबाद। दिगम्बर जैन महासमिति उ.प्र. उत्तरांचल द्वारा दो दिवसीय जैन एकता सम्मेलन का आयोजन 21 व 22 मार्च अयोध्या में किया गया है। जिसमें प्रदेश के सभी अंचलों के पदाधिकारी सहभागिता करेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए चर्चा की गई।
समिति की बैठक राजेन्द्र प्रसाद जैन राजू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महासमिति के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन जैन सर्राफ मेरठ ने बताया कि 21 व 22 मार्च को जैन सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बैठक का शुभारम्भ मंगलाचरण चक्रेश जैन ने किया। राष्ट्रीय मंत्री, सम्भागीय अध्यक्ष संजय जैन एड पीआरओ ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।
Related Articles
कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि महासमिति जैन समाज की सर्वाेच्च संस्था है, जिसके प्रांतों, अंचल, सम्भाग, ईकाइयों के माध्यम से लाखों सदस्य हैं। संगठन को मजबूत करने तथा पुनः संगठन के सदस्यों में ऊर्जा देने के लिये पूरे प्रदेश के सभी सम्भागों में भ्रमण किया जा रहा। 21 व 22 मार्च को अयोध्या में जैन एकता सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। सभी अतिथियों को सम्मान किया गया।
बैठक में राजेन्द्र प्रसाद, साहस जैन, संजय जैन, श्याम सुन्दर जैन, विजय जैन एड, अशोक जैन, अनुज जैन तुलसी विहार, देवेन्द्र जैन रसूलपुर, मयंक जैन माइक्रोटेक, ललित मोहन जैन रपरिया, मुकेश जैन, जयप्रकाश जैन, संदीप जैन पिंकी, पवन जैन, राहुल, प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति