फिरोजाबाद: दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित
फिरोजाबाद। जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में एडीफाई वर्ल्ड स्कूल में जिला स्तरीय चौंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में टेबल टेनिस, तैराकी एवं शतरंज का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 25 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एडिफाई विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने मुख्य अतिथि प्राची अग्रवाल, प्रदीप भारद्वाज अध्यक्ष ओलंपिक संघ एवं अंजू अग्रवाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
Related Articles
सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं का फाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को होगा। विजेता छात्रों को एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में मनु यादव उप सचिव ओलिंपिक संघ, सिद्धार्थ शुक्ला युवा उद्योगपति, नेत्रदीप सिंह, एकांश अग्रवाल, आशीष कुशवाह, ईशू सिंह, आशी उपाध्याय, विवेक कुमार, मोहित यादव, आकाश भटेजा, मृत्युंजय पांडेया, सुजीत जादौन, मनदीप सिंह, अर्जुन यादव, अभिषेक यादव, पीयूष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन