फिरोजाबाद: दो करोड, दस लाख रू. बनेगी विभव नगर, सरस्वती नगर की सड़के
-सदर विधायक ने महापौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संग रखी निर्माण कार्य की आधारशिला
फिरोजाबाद। नगर विधायक द्वारा शहर में विकास कार्यो के लिए अर्थक प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में विभव नगर सेक्टर नं. 3 सरस्वती नगर गली नं. 1 व 6 में सीसी रोड, नालियां एवं पुलियां निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
शनिवार को सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के संग विभव नगर ट्यूवेल वाला पार्क में दो करोड़ दस लाख 53 हजार रू. की लागत के सीसी सड़क, नालियां एवं पुलिया निर्माण कार्य का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के द्वारा कराया जायेगा।
Related Articles
सदर विधायक ने बताया कि दो करोड़ की लागत से में विभव नगर सेक्टर नं. 3, सरस्वती नगर गली नं. 1 व 6 में सीसी रोड, नालियां एवं पुलियां निर्माण कराया जायेगा। जिससे क्षेत्रिय लोगों को क्षतिग्रस्त सड़क एवं जलभराव से निजात मिलेगी।
भूमि पूजन के दौरान उपसभापति विजय शर्मा, सुनील शर्मा, भगवानदास शंखवार, रामनरेश कटारा, आकाश गुप्ता, शालू गुुप्ता, अमित गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, रामनरेश कंटारा, रविंद्र शर्मा, श्याम सिंह यादव, गेंदालाल राठौर, पार्षद सुनील मिश्रा, प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं