फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क
-महापौर ने क्षेत्रिय पार्षदों एवं भाजपा नेताओं के संग रखी निर्माण कार्य की नींव
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने जाटवपुरी चैराहे पर एनकेप योजना के अंतर्गत लगभग दो करोड़ रू. के सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। सड़क निर्माण हो जाने से क्षेत्रिय लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
गुरूवार को महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड. 52, 56, 58, 60 एवं 61 में क्षेत्रिय पार्षदों के संग बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक पूर्णतय क्षतिगस्त एवं गड्ढायुक्त मार्ग का सीसी द्वारा पुन निर्माण कार्य व कलर इंटरलाॅकिग द्वारा साइड पटरी का निर्माण एवं ट्रीगार्ड के साथ वृक्षारोपण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। यह निर्माण कार्य लगभग दो करोड़़ 11 लाख रू. की धनराशि से नगर निगम द्वारा कराया जायेगा।
Related Articles
महापौर ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रिय लोगों को जलभराव एवं गदंगी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने ठेकदार से गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रिय पार्षद रिहान, अनकाव निजाम, नगमा बाननो, रेशमा बेगम, इमरान मंसूरी के अलावा भाजपा नेता, निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: व्यापार मंडल जिले में सही ढंग से कर रहा कार्य-राजेंद्र गुप्ता -
फिरोजाबाद: व्यापारियों का सम्मेलन फिरोजाबाद क्लब में कल -
फिरोजाबाद: मंगलबाजार के विरोध में पीडी जैन मार्केट 25 को रहेगा बंद -
फिरोजाबाद: आईटी संगठन के अध्यक्ष बने चंद्रप्रकाश, सचिव संजीव -
फिरोजाबाद: टूंडला व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने गौरव, महामंत्री विवेक -
फिरोजाबाद: व्यापारियों ने महापौर से मंगलबाजा न हटाने की मांग