फिरोजाबाद: दो साल से लापता युवक नोएडा से मिला
-पत्नी पर लगाया था हत्या का आरोप, भाई की शिकायत पर पुलिस ने ढूंढा
फिरोजाबाद। थाना एका पुलिस ने दो साल से लापता युवक को नोएडा से बरामद कर लिया है। युवक की पहचान शीलेन्द्र के रूप में हुई है। वह गोपालपुर का रहने वाला है।
मामला 4 अगस्त 2025 का है। शीलेन्द्र के भाई भगवान सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका भाई दो साल पहले अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए गया था। तब से वह लापता था। भगवान सिंह ने शीलेन्द्र की पत्नी गुड्डी देवी और उसके परिवार के 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
Related Articles
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने 29 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर नोएडा के कुलेशरा से शीलेन्द्र को बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, चैकी प्रभारी झालगोपाल उप-निरीक्षक अर्जुन राठी और हेड कांस्टेबल विक्रम की टीम ने यह कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति