फिरोजाबाद: दुकानों के शटर काटकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
-सोने, चॉदी के आभूषण, कार बरामद
फिरोजाबाद। थाना राजावली पुलिस ने दुकानों के शटर तोड़कर सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी किया गया सामान, एक बुलेरो कार बरामद हुई है। थानाध्यक्ष रजावली बृजकिशोर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दुकान के शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य सामान लेकर कई भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने छापा मारकर मानवेंद्र उर्फ मोनू पुत्र रघुराज सिंह निवासी जरौली कला, थाना टूंडला, सच्चिादानंद पुत्र बृजराजपुरी निवासी हेवतपुर करखा थाना नसीरपुर हॉल निवासी न्यू बंबा बाईपास थाना फरिहा, पुष्पेंद्र उर्फ गब्बर पुत्र मुकेश कुमार निवासी गोहाना निवासी थाना फरिहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये चोरो ने 22 दिसम्बर रात्रि में नगला बीच में सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया था। काफी तादात में सामान निकालकर ले गये थे। पुलिस ने चोरों के पास से बिजली का तार, तमंचा, कारतूस, एक बुलेरो कार के अलावा 641 ग्राम सोने व चॉदी के आभूषण बरामद किये है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं