फिरोजाबाद: दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
फिरोजाबाद। भारतीय सांस्कृतिक विकास समिति की बैठक में 29 मार्च को होने वाली दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा समिति में नए सदस्यों को जोड़ने की बात कही गई।
फिरोजाबाद क्लब में आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का संयोजक विकास बंसल, हरिओम अरोड़ा, अनुग्रह गोपाल, मोहित को बनाया गया। बैठक में सदस्यता शुल्क को बढ़ाकर 2100 रु. करने का प्रस्ताव दयाशंकर गुप्ता ने दिया। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।
Related Articles
कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने सभी सदस्यों से सदस्यता शुल्क अति शीघ्र जमा करवानें के साथ नए सदस्यों को भी सदस्यता दिलवाने की बात कही। बैठक में अनूप कुमार अग्रवाल, दयाशंकर गुप्ता, दीनानाथ गर्ग, कपिल कुमार अग्रवाल, इंजी. एससी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रविशंकर छिब्बर, मोहनलाल जिंदल, महेश चंद्र अग्रवाल, विकास चंद्र बंसल, जयंती प्रसाद मित्तल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: आटो चालकों से वसूली बंद नहीं तो 17 से होगा नगर पालिका में आंदोलन -
शिकोहाबाद: ब्लूमिंग बड्स में हुआ हवन-पूजन -
फिरोजाबाद: भक्तामर दीप अर्चना विधान का समापन -
फिरोजाबाद: पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक -
फिरोजाबाद: सॉफ्टबॉल महिला क्रिकेट टीम के चयन करता बने अनिल -
फिरोजाबाद: प्रशिक्षु आरक्षियों से एसएसपी ने किया संवाद