फिरोजाबाद: एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने टूंडला कोतवाली का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
-व्यापारियो से किया संवाद, महिलाओं से की वार्ता
फिरोजाबाद। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ टूंडला थाने पहुंची। जहां महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। उसके बाद उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों को पुलिस की ओर से कोई परेशानी नहीं होगी। यदि कोई भी व्यापारी त्योहार पर बड़ी रकम नकद लेकर जा रहा है, तो वह सुनिश्चित करे कि सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। रात के अंधेरे में नकदी लेकर न चलें। अपने चारों ओर नजर रखें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर पुलिस की मदद लें। त्योहार को देखते हुए बाजार में पुलिस बल लगाया गया है, जिससे लोग निश्चिंत होकर त्योहार को मना सकें। भेदभाव से परे हटकर हमें एक दूसरे के त्योहार को मनाने में सहयोग करना चाहिए।
Related Articles
मिशन शक्ति अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद काफी हद तक महिला अपराधों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध होने पर अपनी चुप्पी तोड़ें और अपनी शिकायत को दर्ज कराएं। महिलाओं की जो भी शिकायत आती हैं। उनका निराकरण हो। ऐसी महिला जिसके साथ दुष्कर्म हुआ है या छेड़छाड़ हुई है। ऐसे कृत्य को करने वाला आरोपित बचना नहीं चाहिए। यही हमारा उद्देश्य है।
उन्होंने थाने से लेकर जीजीआईसी के सामने तक पैदल मार्च किया। इस बीच महिला दुकानदारों और खरीददारी करने आने वाली महिलाओं से भी सुरक्षा को लेकर फीड बैक किया। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ अमरीश कुमार, थाना प्रभारी टूंडला, थाना प्रभारी पचोखरा, थाना प्रभारी नगला सिंघी, थाना प्रभारी राजावली आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: सर सैयद वेलफेयर समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा ने एक हजार दीपक जलाकर मनाया दीपोत्सव -
शिकोहाबाद: ऐ.के. डिग्री कालेज मे समाज सेविका ने लगवाई सेनेटरी पैड मशीन -
फिरोजाबाद: संपूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण -
फिरोजाबाद: शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई दीपावली -
फिरोजाबाद: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई खरीददारी