फिरोजाबाद: एजे ब्रदर्स और युवान यंग स्टार रही विजेता
फिरोजाबाद। लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम पर चल रहे राजा का ताल प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गये। पहला मुकाबला जीविक इंटीरियो टाइगर्स और एजे ब्रदर्स के मध्य खेला गया। जिसमें जीविक इंटीरियो की टीम ने पहले खेलते हुए 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजे ब्रदर्स ने आठ ओवर में ही 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द प्रशांत रहे। वही दूसरा मुकाबला युवान यंग स्टार्स और ग्लोरियस आध्विक के मध्य खेला गया। युवान यंग स्टार की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 180 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लोरियस आध्विक लक्ष्य के नजदीक जाकर रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हार गई। मैन ऑफ द मैच शिवम रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: महायज्ञ की तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा -
फिरोजाबाद: पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे-एडीएम -
फिरोजाबाद: मोतियाबिंद के वरिष्ठ नागरिकों के हुए ऑपरेशन -
फिरोजाबाद: शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर किया आंदोलन का ऐलान -
फिरोजाबाद: एनएसएस की छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: वाहनों के लिए वन टाइम टैक्स योजना लागू