फिरोजाबाद: एका में कान्हा गौशाला का पर्यटन मंत्री ने किया लोकापर्ण
-प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शिक्षा क्षेत्र को मिली करोड़ो की सौगात
फिरोजाबाद। नगर पंचायत एका के ग्राम मछिरयाई में नवनिर्मित कान्हा गौशाला लोकार्पण पर्यटन मंत्री ने किया। इस कार्य में 165 लाख की लागत आएंगी। गौशाला में 500 गौवंशों रखा जायेगा। प्रोजेक्ट अंलकार के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्याेे का लोकार्पण किया।
नवनिर्मित कान्हा गौशाला का लोकार्पण करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश भयमुक्त शासन की मिशाल बन चुका है, जिसके कारण देश-विदेश के उद्यमी यहां निवेश करने हेतु लालायित है। हम न केवल पीड़ितों को न्याय दे रहें है, बल्कि प्रदेश को नये वैभव और उपलब्धियों के पथ पर ले जा रहें है। नव निर्मित गौशाला का नियमित निरीक्षण, परीक्षण और अवलोकन करते रहें, ताकि गौवंशों की सेवा में कोई कमी न आऐ। जिलाधिकारी रमेंश ने कहा कि जितना सम्मान लोगोें का है, उतना सम्मान गौवंशों का भी होना चाहिए। सीडीओ शत्रोहन वैश्य, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति से पहुंच रहा है।
Related Articles
इस अवसर पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। इसके अलावा मंत्री ने टूूण्डला स्थित राजकीय हाईस्कूल नियामतपुर में 47.46 लाख की लागत से हो रहें मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण, 47.46 लाख की लागत से नगला सिरसागंज स्थित राजकीय बालिका इ. कॉलेज में मल्टिपर्पज हॉल के निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष कमलेश राजपूत, चैयरमेन मायादेवी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विद्युत आपूर्ति कल रहेगी बाधित -
फिरोजाबाद: बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्री बाल-बाल बचे -
फिरोजाबाद: सब इंस्पेक्टर हत्याकांड में पांच दोषी करार, तीन को उम्रकैद -
शिकोहाबाद: पर्यटन मंत्री ने गोपूजन कर कान्हा गौशाला का किया उदघाटन -
फिरोजाबाद: एशियन क्रॉस कंट्री के लिए आदित्य का हुआ चयन -
फिरोजाबाद: घूसखोर पंडित वेबसीरीज के निर्माता निर्देशक का फूंका पुतला, नारेबाजी