फिरोजाबाद: एमजी पीजी काॅलेज में रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पी.जी.), कॉलेज में एस.जी.बी.एस. उन्नति फाउंडेशन के सहयोग से “यूएनएक्सटी एम्प्लॉयबिलिटी ट्रेनिंग प्रोग्राम” का शुभारंभ पुस्तकालय हॉल में हुआ। इस निःशुल्क प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगारपरक कौशलों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या प्रो. प्रियर्दशिनी उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ संचार कौशल, आत्मविश्वास और पर्सनैलिटी ग्रूमिंग आवश्यक हो गए हैं। इस दिशा में यह प्रशिक्षण छात्राओं के भविष्य को नई दिशा देगा।
Related Articles
समन्वयक डॉ. शवनम सहायक प्रो. समाजशास्त्र विभाग ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सह-समन्वयक डॉ. निष्ठा शर्मा ने छात्राओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। सॉफ्ट स्किल ट्रेनर आरती झा ने प्रशिक्षण के विभिन्न चरणों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्पोकन इंग्लिश, पब्लिक स्पीकिंग, मॉक इंटरव्यू, जॉब रेडीनेस एवं प्लेसमेंट गाइडेंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रज्ञा केसरवानी, डॉ अमृता सिंह, डॉ ज्योति अग्रहरि व कीर्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न