फिरोजाबाद: एमजी पीजी कॉलेज में मनाई गई गांधी जयंती
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में गांधी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जीवन में गांधी जी के विचारों को अपनाने पर जोर दिया।
गांधी जयंती महाविद्यालय के सचिव सतीश चंद्र गुप्ता, प्राचार्या प्रोफेसर प्रियदर्शिनी उपाध्याय के निर्देशन में मनाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के सचिव, प्राचार्या एवं वरिष्ठ प्रवक्ताओं ने गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निशा ने वर्तमान समय में गांधी के विचारों की प्रासंगिकता एवं शास्त्री के देश के प्रति समर्पण को विचारों के माध्यम से व्यक्त किया गया।
Related Articles
संस्कृत विभाग की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राजश्री मिश्रा ने गांधी जी के मार्ग का अनुसरण करते हुए हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अनूप चंद जैन ने गांधी एवं शास्त्री के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. निष्ठा शर्मा ने किया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ